देश की खबरें | विश्वविद्यालय परिसरों को हरित एवं प्रदूषण मुक्त बनाने की पहल करें : मिश्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने राज्य के विश्वविद्यालयों से शिक्षा की क्षेत्रीय आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की श्रेष्ठ संस्थाओं के साथ समन्वय और सहभागिता करने का आह्वान किया है।

जयपुर, 20 फरवरी राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने राज्य के विश्वविद्यालयों से शिक्षा की क्षेत्रीय आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की श्रेष्ठ संस्थाओं के साथ समन्वय और सहभागिता करने का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को शैक्षणिक एवं शोध कार्यों के साथ ही खेलकूद के उच्चतम मानदण्डों को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं को विकसित करना चाहिए।

मिश्र बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के अवसर पर रविवार को यहां राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि ‘‘विश्वविद्यालयों को अपने परिसर हरित एवं प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में भी तेजी से कार्य करना चाहिए। इसके साथ ही विश्वविद्यालयों में ग्रीन सोलर कॉरिडोर की क्षमता बढ़ाते हुए विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी होना होगा।’’

उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में क्षेत्रीय इतिहास, सभ्यता, संस्कृति का एक संग्रहालय स्थापित करने का सुझाव भी दिया।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में शिक्षण की गुणवत्ता में वृद्धि के साथ ही ऐसे अनुसंधान पर जोर देना होगा जिसमें स्थानीय ज्ञान, संसाधनों का अधिकाधिक उपयोग कर विद्यार्थियों के जीवन को नई दिशा दी जा सके।

कुलाधिपति ने कहा कि लड़कियों को शिक्षा में प्राथमिकता मिलने के साथ-साथ जीवन में सभी स्तरों पर आगे बढ़ने के अवसर भी मिलने चाहिए।

उन्होंने कुलपति पदक प्राप्त करने वाली छात्रा सुमन स्वामी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक दिन के लिए विश्वविद्यालय का मानद् कुलपति बनाए जाने की अनूठी पहल की सराहना की।

दीक्षान्त समारोह में वर्ष 2019 की स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी की उपाधियां तथा सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े