देश की खबरें | बम की सूचना पर ताज महल को खाली कराया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा के ताज महल में बम होने की सूचना मिलने पर उसे खाली कराया गया, हालांकि फोन पर मिली यह जानकारी बाद में अफवाह साबित हुई?

दिल्ली/आगरा, चार मार्च आगरा के ताज महल में बम होने की सूचना मिलने पर उसे खाली कराया गया, हालांकि फोन पर मिली यह जानकारी बाद में अफवाह साबित हुई?

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के आपात सेवा नंबर 112 नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने सुबह करीब नौ बजे फोन कर दावा किया कि ताज महल में बम है।

ताज महल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित धरोहर है और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सशस्त्र कर्मी इसकी सुरक्षा में तैनात है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने तत्काल सीआईएसएफ के कर्मियों को इसकी जानकारी दी, जिसने आंगुतकों को इमारत खाली करने को कहा और करीब सवा नौ बजे परिसर की तलाशी शुरू की।

दिल्ली में सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ तलाशी लगभग पूरी हो गई है और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।’’

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यह फोन उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान