ताइवान में 25 साल का सबसे ताकतवर भूकंप

ताइवान में आए तेज भूकंप ने सात लोगों की जान ली है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Image File)

ताइवान में आए तेज भूकंप ने सात लोगों की जान ली है. सैकड़ों घायल हुए हैं. भूकंप के बाद जारी सुनामी की चेतावनी रद्द की गई.ताइवान के सेंट्रल वेदर एडमिनिस्ट्रेशन (सीडब्ल्यूए) के मुताबिक, 3 अप्रैल की सुबह 7.2 तीव्रता वाला भूकंप आया. भूकंप का केंद्र ताइवान के दक्षिणपूर्वी शहर हुआलिएन के पास था. सीडब्ल्यूए ने बताया कि भूचाल जमीन में 15.5 किलोमीटर की गहराई से निकला.

इतिहास के सबसे भयानक भूकंप

भूकंप के चलते कम-से-कम सात लोगों की मौत हुई है और 700 से ज्यादा घायल हैं. दमकल विभाग ने जमींदोज इमारतों की संख्या 25 बताई है. इनमें से आधी हुआलिएन में हैं. ताइवान के प्रसारक टीवीबीएस ने कई धराशायी इमारतों की फुटेज दिखाई है. वीडियो में तिरछी हो चुकी कई इमारतें भी दिख रही हैं.

भूकंप के बाद भी झटकों की चेतावनी

ताइवान की राजधानी ताइपे के सिस्मोलॉजी सेंटर के डायरेक्टर वु शिएन-फू के मुताबिक यह "25 साल में आया सबसे तगड़ा भूकंप" है. वू ने पत्रकारों को बताया, "भूकंप जमीन के करीब था और शैलो था. इसका असर ताइवान और उसके द्वीपों पर महसूस किया गया." धरती में 0 से 70 किलोमीटर की गहराई से उठने वाले भूकंप को 'शैलो अर्थक्वेक' कहा जाता है.

ताइवान में इससे पहले 1999 में बेहद ताकतवर भूचाल आया था. रिक्टर पैमाने पर उसकी तीव्रता 7.6 थी. उस भूंकप ने 2,400 लोगों की जान ली.

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि तेज भूकंप के बाद आने वाले झटके आने वाले दिनों में द्वीप को फिर से हिला सकते हैं. वू ने चेतावनी देते हुए कहा है, "जनता को महत्वपूर्ण चेतावनियों और संदेशों पर ध्यान देना चाहिए और भूकंप के बाद बाहर निकलने के लिए तैयार रहना चाहिए."

ताइवान नियमित रूप से भूगर्भीय हलचल पर नजर रखता है. द्वीप दो टेक्टॉनिक प्लेटों के जुड़ाव के नजदीक स्थित है. टेक्टॉनिक प्लेटों की हलचल के कारण ही ताइवान के पड़ोसी जापान में हर साल करीब 1,500 भूकंप आते हैं.

सुनामी की चेतावनी रद्द

ताइवान के तटीय इलाके से उठे भूकंप के बाद जापान और फिलीपींस ने सुनामी की चेतावनी भी जारी की थी. जापानी प्रशासन को आशंका थी कि कई मीटर ऊंची समुद्री लहरें उनके दक्षिणी द्वीपों से टकरा सकती हैं. फिलीपींस ने भी अपने तटीय इलाकों के लिए ऐसी ही चेतावनी जारी की थी. हालांकि बाद में दोनों देशों ने इस अलर्ट को रद्द कर दिया.

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा कि उनका देश ताइवान को हर जरूरी मदद देने के लिए तैयार है. ताइवान को "समुद्र पार का पड़ोसी" बताते हुए किशिदा ने भूकंप की खबर को अफसोसजनक बताया.

मार्च 2011 में जापान के होंसु द्वीप पर 9.0 तीव्रता वाला भूंकप आया. इस भूकंप से पैदा हुई सुनामी लहरों ने फुकुशिमा परमाणु संयत्र की पावर सप्लाई काट दी. परमाणु रिएक्टरों की कूलिंग बंद होने का कारण फुकुशिमा परमाणु त्रासदी सामने आई. माना जाता है कि 2011 के भूकंप और सुनामी ने जापान में करीब 18,500 लोगों की जान ली.

ओएसजे/एसएम (एपी, रॉयटर्स)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Satta Bazar Favorite Team: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में Momos खाने के बाद 10 साल की बच्ची की हालत गंभीर, लिवर फेल होने से याददाश्त खोई, चलने-फिरने में भी दिक्कत