विदेश की खबरें | ताइवान के सैनिकों ने चीन के ड्रोन पर गोलीबारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ताइवान का यह कदम स्वशासित द्वीप और चीन के बीच चल रहे तनाव को इंगित करता है। ताइवान का संकल्प है कि वह उकसाने वाले किसी भी चीनी कदम का जवाब देगा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ताइवान का यह कदम स्वशासित द्वीप और चीन के बीच चल रहे तनाव को इंगित करता है। ताइवान का संकल्प है कि वह उकसाने वाले किसी भी चीनी कदम का जवाब देगा।

ताइवानी सेना ने यहां जारी बयान में कहा कि बल ने यह कदम मंगलवार को किनमैन द्वीप समूह के ऊपर ड्रोन को उड़ते हुए देखने के बाद उठाया।

यहां बुधवार को जारी बयान में कहा गया कि मानवरहित यान (ड्रोन) ‘असैन्य इस्तेमाल’ का था लेकिन इसमें अन्य विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

बयान के मुताबिक गोलीबारी के बाद ड्रोन नजदीकी चीनी शहर शियामैन लौट गया।

यह घटना इस महीने की शुरुआत में चीन द्वारा समुद्र में मिसाइल दागने,लड़ाकू विमान भेजने और पोत भेजने के बाद बढ़े तनाव के बाद हुई है।

उल्लेखनीय है कि अगस्त महीने की शुरुआत में अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के निम्न सदन प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइपे यात्रा के बाद से ताइवान पर चीन की ओर से सैन्य दबाव बना हुआ है।

चीन, ताइवान को अपना भू-भाग मानता है और उसके हालिया कदम को संभावित हमले की तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\