देश की खबरें | तबलीगी जमात: दिल्ली की अदालत ने थाईलैंड और नेपाल के 75 नागरिकों को जमानत दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने थाईलैंड और नेपाल के 75 नागरिकों को शनिवार को जमानत दे दी। इनके खिलाफ वीजा के नियमों, दिशा-निर्देशों की कथित अवहेलना करके तबलीगी जमात के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के आरोप हैं।

नयी दिल्ली, 11 जुलाई दिल्ली की एक अदालत ने थाईलैंड और नेपाल के 75 नागरिकों को शनिवार को जमानत दे दी। इनके खिलाफ वीजा के नियमों, दिशा-निर्देशों की कथित अवहेलना करके तबलीगी जमात के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के आरोप हैं।

इन पर वीजा नियमों का कथित उल्लंघन करने के अलावा कोविड-19 के मद्देनजर जारी सरकारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने और मिशनरी गतिविधियों में गैरकानूनी तरीके से शामिल होने के भी आरोप हैं।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: कोयंबटूर के नरसीपुरम गांव से 15 फीट लंबा कोबरा पकड़ा: 11 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट गुरमोहिना कौर ने इन विदेशियों को 10,000-10,000 रूपये के निजी मुचलके पर यह राहत दी।

अभी तक 33 अलग अलग देशों के 445 नागरिकों को अदालत द्वारा जमानत प्रदान की जा चुकी है।

यह भी पढ़े | सिलीगुड़ी: मानसूनी बारिश से लोगों का हाल बेहाल, कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति, देखें तस्वीर.

पुलिस ने जून महीने में इस मामले में 36 देशों के 956 विदेशियों के खिलाफ 59 आरोप पत्र दाखिल किए थे जिसमें पूरक आरोपपत्र शामिल थे।

विदेशी नागरिकों की ओर से पेश वकील आशिमा मंडला, मंदाकिनी सिंह और फहीम खान ने बताया कि जिन आरोपियों को शनिवार को जमानत प्रदान की गई वे सोमवार को अपराध स्वीकार कर सजा कम करने का आवेदन (प्ली बार्गेनिंग एप्लिकेशन) देंगे।

इस तरह के आवेदन के तहत आरोपी अपना दोष स्वीकार कर लेता है और कम दंड देने की याचना करता है।

दंड प्रक्रिया संहिता के तहत जिन मामलों में अधिकतम सजा सात वर्ष है, जो अपराध समाज की सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों को प्रभावित नहीं करते हों और जो अपराध महिला अथवा 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चे के खिलाफ न हों, उनमें समझौता आवदेन देने की इजाजत होती है।

सुनवाई के दौरान सभी विदेशी नागरिकों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत के समक्ष पेश किये गये।

अदालत ने मंगलवार को 122 मेलेशियाई नागरिकों को, बुधवार को 21 देशों के 91 नागरिकों को और बृहस्पतिवार को आठ देशों के 76 नागरिकों को और शुक्रवार को 82 बांग्लादेशी नागरिकों को जमानत दी थी।

जांच अधिकारी ने पहले अदालत को बताया था कि मामले में 956 विदेशियों के खिलाफ जांच पूरी हो गई है और प्रत्येक को कथित तौर पर निजी तौर अपराध के लिए दोषी पाया गया है।

इन विदेशियों ने गत मार्च में इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, जिसके बाद अप्रैल में देश भर में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी हुई क्योंकि सैकड़ों तबलीगी जमात के सदस्य जिन्होंने निजामुद्दीन मरकज में धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था वे संक्रमित पाये गए थे।

इन विदेशियों के खिलाफ जो मामले दर्ज हैं उनमें छह महीने से आठ साल तक की सजा हो सकती है।

केंद्र ने आरोपियों के वीजा रद्द कर उन्हें काली सूची में डाल दिया है। हालांकि इन आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है और ये लोग दिल्ली उच्च न्यायालय की मंजूरी से विभिन्न इलाकों में रह रहे हैं।

राजधानी में निजामुद्दीन मरकज के मार्च में आयोजित तबलीगी जमात के कार्यक्रम में कम से कम 9,000 लोग शामिल हुए थे। इसके बाद इनमें से अनेक देश के दूसरे हिस्सों में भी गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\