तबलीगी जमात कार्यक्रम: फडणवीस ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री की आलोचना की

इससे पहले देशमुख ने केन्द्र पर दिल्ली में जमात के कार्यक्रम को अनुमति देने का आरोप लगाया था। इसके बाद फडणवीस ने उन पर पलटवार किया।

मुंबई, आठ अप्रैल भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देखमुख पर दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोगों का पता लगाने में ‘नाकाम’ रहने का आरोप लगाया है।

इससे पहले देशमुख ने केन्द्र पर दिल्ली में जमात के कार्यक्रम को अनुमति देने का आरोप लगाया था। इसके बाद फडणवीस ने उन पर पलटवार किया।

भाजपा ने एक वीडियो संदेश में कहा कि देशमुख ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय की आलोचना वाला बयान तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोगों का पता नहीं लगा पाने की अपनी अयोग्ता पर से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए जारी किया है।

देशमुख ने अपने बयान में कहा, ‘‘केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के कार्यक्रम की मंजूरी क्यों दी?

उन्होंने प्रश्न किया,‘‘क्या केन्द्रीय गृह मंत्रालय मरकज में इतने बड़े पैमाने पर लोगों को इकट्ठा होने देने और इसके बाद अन्य राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के लिए जिम्मेदार नहीं है।’’

देखमुख के प्रश्न के उत्तर में फडणवीस ने कहा कि इस बात की कोई स्पष्ट सूचना नहीं है कि जमात के कार्यक्रम से हिस्सा लेने के बाद कितने लोग महाराष्ट्र लौटे हैं।

उन्होंने कहा,‘‘उन्होंने (देखमुख ने) खुद ही स्वीकार किया है कि 50-55 लोगों ने लौटने के बाद अपने फोन बंद कर दिए हैं। इसलिए उनका पता नहीं चल सका है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\