विदेश की खबरें | सीरिया के मंत्री ने तुर्की को क्षेत्र में आतंकवाद का मुख्य प्रायोजक बताया

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में सीरिया के विदेश मंत्री वालिद अल-मोआलेम ने रिकॉर्डेड संदेश में कहा कि पानी की आपूर्ती बंद करने से नागरिकों के जीवन पर खतरा पैदा हो गया है, खासतौर पर कोरोना वायरस संक्रमण के वक्त में।

सीरिया में नौ साल पहले गृह युद्ध शुरू हुआ था जो बाद में एक क्षेत्रीय लड़ाई में तब्दील हो गया। अब उत्तरी सीरिया के एक क्षेत्र पर तुर्की का नियंत्रण है और वह सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद, सीरियाई कुर्द लड़ाकों और इस्लामिक स्टेट चरमपंथी समूह के खिलाफ विपक्षी लड़ाकों का समर्थन करता है।

यह भी पढ़े | अफगानिस्तान से अंतर्राष्ट्रीय शक्तियों को हटाने में जल्दबाजी न करें: पाक PM इमरान खान.

सीरिया के मंत्री ने कहा,‘‘ तुर्की का वर्तमान शासन अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत दुष्ट और गैर कानूनी है। उसकी नीतियां और कामकाज पूरे क्षेत्र की स्थिरता और सुरक्षा के लिए खतरा बन गई हैं और उसे रोका जाना जाहिए।’’

इस पर संयुक्त राष्ट्र में तुर्की के मिशन ने कड़ी आपत्ति की।

यह भी पढ़े | Coronavirus: नेपाली सेना में कोरोना वायरस के कारण 2 की हुई मौत, कुल संक्रमित सैनिकों की संख्या 2,197.

उसने कहा,‘‘ वह सीरियाई शासन के भ्रम पैदा करने वाले और बेतुके आरोपों वाले बयान को सिरे से खारिज करता है।’’

मिशन के एक प्रवक्ता ने कहा,‘‘यह बेहद शर्मनाक और अस्वीकार्य है कि सीरियाई शासन जो अपनी वैधता बहुत पहले खो चुका है वह संयुक्त राष्ट्र महासभा की आम चर्चा का दुरूपयोग करते हुए गलत तथ्यों को पेश कर रहा है।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)