खेल की खबरें | मंधाना की शानदार पारी से सिडनी थंडर की जीत, शेफाली के लिए निराशाजनक दिन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की सलामी बल्लेबाज मंधाना अर्धशतक पूरा करने से चूक गयी लेकिन उन्होंने 39 गेंद की पारी में छह चौके लगाये। उन्होंने कोरिन्ने हॉल (19) के साथ तीसरे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी कर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया।
भारत की सलामी बल्लेबाज मंधाना अर्धशतक पूरा करने से चूक गयी लेकिन उन्होंने 39 गेंद की पारी में छह चौके लगाये। उन्होंने कोरिन्ने हॉल (19) के साथ तीसरे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी कर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया।
भारतीय हरफनमौला दीप्ति शर्मा (नाबाद चार रन) ने चौका लगाकर 28 गेंद शेष रहते टीम को जीत दिला दी।
दीप्ति ने चार ओवर में सिर्फ 19 रन दिये। उन्हें हालांकि कोई सफलता नहीं मिली।
सिडनी सिक्सर्स का प्रतिनिधित्व कर रही भारत की बायें हाथ की स्पिनर राधा यादव क्षेत्ररक्षण के दौरान चोटिल होने के कारण गेंदबाजी नहीं कर सकीं तो वहीं आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 14 गेंद में आठ रन बनाकर दीप्ति की शानदार थ्रो पर रन आउट हो गयी।
सिक्सर्स की कप्तान एलिसे पैरी ने 40 गेंद में नाबाद 40 रन की पारी खेल टीम का स्कोर को छह विकेट पर 94 रन तक पहुंचाया।
एक अन्य मैच में अनुभवी भारतीय स्पिनर पूनम यादव ने 3.2 ओवर में बिना किसी सफलता के 19 रन दिये। उनकी टीम ब्रिसबेन हिट्स को एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2021 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

