एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | तैराक श्रीहरि नटराज ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल में सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय बेहतर किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तैराक श्रीहरि नटराज ने रविवार को विश्व विश्वविद्यालय खेलों में पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ बेहतर करते हुए 49.46 सेकेंड का समय निकाला और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

खेल की खबरें | तैराक श्रीहरि नटराज ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल में सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय बेहतर किया

बर्लिन, 20 जुलाई तैराक श्रीहरि नटराज ने रविवार को विश्व विश्वविद्यालय खेलों में पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ बेहतर करते हुए 49.46 सेकेंड का समय निकाला और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

नटराज ने ग्वांग्झू एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता वीरधवल खाड़े के 2008 में बनाये गये 49.47 सेकेंड के समय से बेहतर प्रदर्शन किया।

नटराज ने हीट नंबर 6 रेस जीती और कुल मिलाकर 12वें स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

शुक्रवार को नटराज ने 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में दो बार अपने ही ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ को बेहतर किया था।

तैराकी में राष्ट्रीय रिकॉर्ड समय केवल राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में ही बनाए जाते हैं।

अन्य प्रतियोगिताओं में बनाए गए समय को ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ या ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय प्रदर्शन’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2025 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).