एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | स्विगी का आईपीओ कल खुलेगा, 11.3 अरब डॉलर का मूल्यांकन चाहती है कंपनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऑनलाइन ऑर्डर लेकर खाने का सामान पहुंचाने वाली कंपनी स्विगी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बुधवार को खुलेगा। कंपनी निर्गम के तहत लगभग 11.3 अरब डॉलर का मूल्यांकन चाहती है।

जरुरी जानकारी | स्विगी का आईपीओ कल खुलेगा, 11.3 अरब डॉलर का मूल्यांकन चाहती है कंपनी

नयी दिल्ली, पांच नवंबर ऑनलाइन ऑर्डर लेकर खाने का सामान पहुंचाने वाली कंपनी स्विगी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बुधवार को खुलेगा। कंपनी निर्गम के तहत लगभग 11.3 अरब डॉलर का मूल्यांकन चाहती है।

बेंगलुरु स्थित कंपनी आईपीओ से 11,327 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है, जिसमें 4,499 करोड़ रुपये का नए शेयरों का निर्गम और 6,828 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

स्विगी ने आईपीओ के लिए 371 रुपये से 390 रुपये प्रति शेयर का कीमत दायरा तय किया है। यह निर्गम छह नवंबर को खुलेगा और आठ नवंबर को बंद होगा।

स्विगी फूड मार्केटप्लेस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रोहित कपूर ने मूल्यांकन के बारे में कहा, ‘‘हमें लगता है कि हमने इसकी कीमत सही रखी है और हम अगले कुछ दिन का इंतजार कर रहे हैं।''

स्विगी का मूल्यांकन कीमत के ऊपरी छोर पर लगभग 11.3 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 95,000 करोड़ रुपये) आंका गया है।

जुलाई, 2021 में सूचीबद्ध हुई उसकी प्रतिद्वंद्वी जोमैटो का बाजार मूल्यांकन 2.13 लाख करोड़ रुपये है।

कपूर ने पीटीआई- को एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘हमारा मूल्य निर्धारण 371-390 रुपये प्रति शेयर के दायरे में है, जो लगभग 11.3 अरब डॉलर के बराबर है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2024 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).