जरुरी जानकारी | स्विगी के आईपीओ को पहले दिन 12 प्रतिशत अभिदान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऑनलाइन ऑर्डर पर खाने के सामान की आपूर्ति करने वाली प्रमुख कंपनी स्विगी लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को शेयर बिक्री के पहले दिन 12 प्रतिशत अभिदान मिला।
नयी दिल्ली, छह नवंबर ऑनलाइन ऑर्डर पर खाने के सामान की आपूर्ति करने वाली प्रमुख कंपनी स्विगी लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को शेयर बिक्री के पहले दिन 12 प्रतिशत अभिदान मिला।
एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आरंभिक शेयर बिक्री में 16,01,09,703 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 1,89,80,620 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।
खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के कोटा को 54 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को छह प्रतिशत अभिदान मिला।
स्विगी ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 5,085 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
बेंगलुरु स्थित कंपनी का आईपीओ आठ नवंबर को बंद होगा। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 371 से 390 तय किया गया है।
कंपनी का लक्ष्य आईपीओ से 11,327 करोड़ रुपये जुटाना है, जिसमें 4,499 करोड़ रुपये के शेयरों का नया निर्गम और 6,828 करोड़ रुपये का बिक्री पेशकश(ओएफएस) शामिल है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2024 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

