खेल की खबरें | स्वियातेक ने पोलैंड को बिली जीन किंग कप फाइनल में पहुंचाया; जापान, ऑस्ट्रेलिया और स्लोवाकिया जीते
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली स्वियातेक ने शुक्रवार को स्विट्जरलैंड के बील में इनडोर हार्ड कोर्ट पर अपना पहला एकल मैच भी जीता था।
फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली स्वियातेक ने शुक्रवार को स्विट्जरलैंड के बील में इनडोर हार्ड कोर्ट पर अपना पहला एकल मैच भी जीता था।
जापान ने कजाखस्तान को हराकर बिली जीन किंग कप के फाइनल्स में प्रवेश कर लिया जबकि नाओमी ओसाका को दूसरा एकल मैच खेलने की जरूरत ही नहीं पड़ी ।
जापान पहले दिन शुक्रवार को 2-0 से आगे था । नाओ हिबिनो ने यूलिया पुतिनत्सेवा को 6-4, 3-6, 7-6 से हराकर टीम को फाइनल्स में जगह दिलाई जो नवंबर में स्पेन में खेला जायेगा ।
शुक्रवार को ओसाका ने पुतिनत्सेवा को मात दी थी । ओसाका को बाद में अन्ना दानिलिना से खेलना था लेकिन उस मैच की जरूरत ही नहीं पड़ी ।
आस्ट्रेलिया ने भी मैक्सिको को 3-0 से हराकर फाइनल्स में जगह बना ली ।
स्लोवाकिया की सोलह साल की रेनाटा जैमरीचोवा ने ब्रातिस्लावा के इनडोर हार्ड कोर्ट पर वेरोनिका एर्जावेक को 6-2, 6-0 से हराकर मेजबान टीम को स्लोवेनिया पर 3-0 से बढ़त दिला दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)