खेल की खबरें | स्वियातेक और मेदवेदेव विंबलडन में जीते
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पोलैंड की स्वियातेक ने स्पेन की सारा सोरिबोस टोर्मो को 6-2, 6-0 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया।
पोलैंड की स्वियातेक ने स्पेन की सारा सोरिबोस टोर्मो को 6-2, 6-0 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया।
रूस के तीसरे वरीय मेदवेदेव ने ब्रिटेन के 20 साल के आर्थर फेरी को पहले दौर के मुकाबले में सीधे सेटों में 7-5, 6-4, 6-3 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।
अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज और फ्रांसिस टियाफो भी विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रहे।
नौवें वरीय फ्रिट्ज ने एक सेट से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए जर्मनी के यानिक हेंफमैन को 6-4, 2-6, 4-6, 7-5, 6-3 से हराया जबकि टियाफो ने यिबिंग वू को सीधे सेटों में हराया।
विंबलडन के तीसरे दिन भी बारिश ने खलल डाला और बाहरी कोर्ट पर दो बार मुकाबलों को रोकना पड़ा। मुख्य स्टेडियम में भी मौसम के कारण कुछ देकर के लिए मुकाबले रुके।
पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने भी दो मुकाबलों में खलल डाला।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2023 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

