विदेश की खबरें | स्वीडन ने आतंकवादी खतरे के स्तर को बढ़ाया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

देश में हाल में कुछ इस्लाम विरोधी कार्यकर्ताओं द्वारा कुरान की प्रतियां जलाये जाने की घटना के बाद आतंकवादी खतरे के स्तर को एक पायदान बढ़ाकर दूसरे उच्चतम स्तर पर कर दिया है।

स्वीडन की घरेलू सुरक्षा सेवा ‘एसएपीओ’ ने कहा कि समग्र सुरक्षा स्थिति खराब हो गई है और देश में आतंकवाद के खतरे का स्तर इस समय चार पर है और इसे एक स्तर बढ़ा दिया गया है।

स्वीडन ने हाल में कुरान की प्रतियां जलाये जाने की घटना के बाद विदेशों में रह रहे अपने नागरिकों से सतर्क रहने को कहा था।

पुलिस ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हवाला देते हुए कुछ प्रदर्शनकारियों को विरोध प्रदर्शन की अनुमति दी है।

कई पश्चिमी देशों की तरह, स्वीडन में कोई ईशनिंदा कानून नहीं है जिसके तहत धार्मिक ग्रंथों को जलाने पर रोक हो।

अधिकारियों ने बताया कि स्वीडन ने सीमाओं और महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)