एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | स्वाति मालीवाल पर हमला मामला: अदालत ने बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत एक दिन के लिए बढ़ाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत अवधि यहां की एक अदालत ने एक दिन के लिए बढ़ा दी है।

देश की खबरें | स्वाति मालीवाल पर हमला मामला: अदालत ने बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत एक दिन के लिए बढ़ाई

नयी दिल्ली, 14 जून मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत अवधि यहां की एक अदालत ने एक दिन के लिए बढ़ा दी है।

कुमार पर 13 मई को मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल पर हमला करने का आरोप है।

कुमार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत समाप्त होने के बाद ड्यूटी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश किया गया।

अदालत के सूत्रों ने कहा कि जांच अधिकारी के मौजूद नहीं होने पर मजिस्ट्रेट ने कुमार की हिरासत बढ़ा दी। कुमार को 18 मई को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें उसी दिन एक मजिस्ट्रेट अदालत ने पांच दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया था, जिसने पाया कि उनकी गिरफ्तारी के कारण उनकी अग्रिम जमानत याचिका निष्प्रभावी हो गई है।

उन्हें 24 मई को चार दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, जिसके बाद उन्हें फिर से तीन दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

कुमार के खिलाफ 16 मई को भारतीय दंड संहिता के विभिन्न प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें आपराधिक धमकी देना, एक महिला को निर्वस्त्र करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का इस्तेमाल करना और गैर इरादतन हत्या का प्रयास करना शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2024 09:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).