देश की खबरें | "डॉलर तस्करी मामले में स्वप्ना सुरेश ने केरल के मुख्यमंत्री, स्पीकर के खिलाफ आरोप लगाए"

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोना तस्करी मामले की मुख्य अभियुक्त स्वप्ना सुरेश ने मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन, विधानसभा के अध्यक्ष पी. श्रीरामकृष्णन और कुछ मंत्रियों के खिलाफ डॉलर ‘तस्करी’ मामले में ‘‘सनसनीखेज खुलासे’’ किए हैं। यह दावा शुक्रवार को केरल उच्च न्यायालय में मामले की जांच कर रहे सीमा शुल्क विभाग ने किया।

कोच्चि, पांच मार्च सोना तस्करी मामले की मुख्य अभियुक्त स्वप्ना सुरेश ने मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन, विधानसभा के अध्यक्ष पी. श्रीरामकृष्णन और कुछ मंत्रियों के खिलाफ डॉलर ‘तस्करी’ मामले में ‘‘सनसनीखेज खुलासे’’ किए हैं। यह दावा शुक्रवार को केरल उच्च न्यायालय में मामले की जांच कर रहे सीमा शुल्क विभाग ने किया।

राज्य में विधानसभा चुनावों से कुछ हफ्ते पहले अदालत में हलफनामा दायर कर सीमा शुल्क विभाग ने कहा कि सुरेश ने एजेंसी को सीआरपीसी की धारा 108 और 164 के तहत दिए गए बयान में ये ‘‘खुलासे’’ किए।

सीमा शुल्क आयुक्त सुमित कुमार की तरफ से दायर हलफनामे में दावा किया गया, ‘‘यह बताया जाता है कि धारा 108 और धारा 164 के तहत दिए गए बयान में सुरेश ने माननीय मुख्यमंत्री, केरल विधानसभा के माननीय अध्यक्ष और राज्य कैबिनेट के कुछ माननीय मंत्रियों के खिलाफ स्तब्धकारी खुलासे किए हैं।’’

इसमें बताया गया कि सुरेश ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के संयुक्त अरब अमीरात के महावाणिज्य दूत के साथ निकट संबंध थे और बयान दिया कि अवैध रूप से धन की लेन-देन हुई।

हलफनामे में दावा किया गया, ‘‘उसने स्पष्ट रूप से कहा है कि महावाणिज्य दूतावास की मदद से माननीय मुख्यमंत्री और माननीय विधानसभा अध्यक्ष के इशारे पर विदेशी मुद्रा की तस्करी हुई।’’

डॉलर मामला तिरूवनंतपुरम में यूएई वाणिज्य दूतावास के पूर्व वित्त प्रमुख द्वारा ओमान के मस्कट में 1,90,000 डॉलर (करीब 1.30 करोड़ रुपये) की कथित तौर पर तस्करी से जुड़ा हुआ है।

सोना तस्करी मामले में आरेापी सुरेश और सह-आरोपी सरित पी. एस., डॉलर मामले में भी कथित तौर पर संलिप्त हैं और सीमा शुल्क विभाग उन्हें गिरफ्तार कर चुका है।

हलफनामा में बताया गया कि सीमा शुल्क विभाग को दिए बयान में सुरेश ने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री और उनके प्रधान सचिव तथा एक निजी कर्मचारी के साथ उसके निकट संबंध थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Wadala Horror: मुंबई के वडाला में दर्दनाक हादसा, कंटेनर से 40 टन की लोहे की प्लेट नीचे गिरा, दबने से कार चालक की मौत (Disturbing Video)

\