देश की खबरें | स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भाकपा नेताओं से मुलाकात कर गो रक्षा कानून पर जवाब मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सोमवार को अजय भवन स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) मुख्यालय पहुंचे और देश में गोरक्षा कानून लागू करने के अपने प्रस्ताव पर जवाब मांगा।

नयी दिल्ली, 17 मार्च स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सोमवार को अजय भवन स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) मुख्यालय पहुंचे और देश में गोरक्षा कानून लागू करने के अपने प्रस्ताव पर जवाब मांगा।

ज्योतिर्मठ शंकराचार्य ने ‘पीटीआई वीडियो’ सेवा से बातचीत में कहा कि भाकपा सदस्यों ने उन्हें बताया कि ईमेल आईडी में त्रुटि के कारण उन्हें पूर्व में कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ, जिस कारण वे जवाब नहीं दे सके थे लेकिन अब उन्हें यह पत्र मिल गया है।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, “उन्होंने (भाकपा सदस्यों ने) मुझे बताया कि पत्र पार्टी अध्यक्ष डी राजा को भेजा जाएगा और अन्य पार्टी सदस्यों के साथ सामूहिक चर्चा के बाद वे मुझे जवाब देंगे।”

शंकराचार्य शाम के समय कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय भी जाएंगे।

अविमुक्तेश्वरानंद ने 15 मार्च को कहा था कि उन्होंने महाकुंभ के दौरान सरकार से गौ रक्षा विधेयक लागू करने का आग्रह किया था।

उन्होंने कहा, “महाकुंभ के अंत में हमने सरकार को जवाब देने और यह बताने के लिए 35 दिन का समय देने का फैसला किया था कि उनके (सरकार के) आंकड़े हमेशा गो रक्षा के उनके वादों के विपरीत क्यों होते हैं।”

शंकराचार्य ने कहा था कि वह 17 मार्च को सभी राजनीतिक दलों के कार्यालयों में जाकर अपने प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया मांगेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला