जरुरी जानकारी | सुजुकी का परिचालन लाभ अप्रैल-जून में 98 प्रतिशत गिरा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सुजुकी मोटर कॉर्प का परिचालन से एकीकृत लाभ अप्रैल-जून तिमाही में 97.9 प्रतिशत यानी 61.4 अरब येन गिरकर 1.3 अरब येन रहा। इसकी प्रमुख वजह कंपनी के सबसे बड़े बाजार भारत में कोरोना वायरस महामारी की वजह से उसकी बिक्री प्रभावित होना है।
टोक्यो/नयी दिल्ली, तीन अगस्त सुजुकी मोटर कॉर्प का परिचालन से एकीकृत लाभ अप्रैल-जून तिमाही में 97.9 प्रतिशत यानी 61.4 अरब येन गिरकर 1.3 अरब येन रहा। इसकी प्रमुख वजह कंपनी के सबसे बड़े बाजार भारत में कोरोना वायरस महामारी की वजह से उसकी बिक्री प्रभावित होना है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि समीक्षावधि में उसकी एकीकृत शुद्ध बिक्री 53.1 प्रतिशत यानी 482.2 अरब येन घटकर 425.3 अरब येन रही।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: लॉकडाउन में फंसे केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, जारी की गई अधिसूचना.
कंपनी ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस के प्रकोप ने जापान, भारत, पाकिस्तान और हंगरी में कंपनी के संयंत्रों के परिचालन को प्रभावित किया। साथ ही साथ वैश्विक स्तर पर कंपनी की बिक्री पर भी असर पड़ा है।’’
कंपनी ने कहा कि समीक्षावधि के दौरान भारत और हंगरी में संयंत्र बंद रहने से उसे भारी नुकसान हुआ है। कंपनी ने लॉकडाउन के दौरान संयंत्र बंद रहने की समयावधि में 15.4 अरब येन का स्थायी खर्च किया।
यह भी पढ़े | तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लासेस के लिए स्मार्टफोन न मिलने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या.
समीक्षावधि में कंपनी की कुल वाहन (चार पहिया) बिक्री 449.6 अरब येन यानी 55 प्रतिशत गिरकर 367.5 अरब येन रह गयी।
कंपनी की बिक्री में सबसे ज्यादा गिरावट भारतमें (83 प्रतिशत) रही। उसके बाद जापान 27.6 प्रतिशत, और अन्य बाजारों 54.3 प्रतिशत का नंबर रहा।
भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया में सुजुकी की बहुलांश हिस्सेदारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)