जरुरी जानकारी | सुजलॉन एनर्जी का तीसरी तिमाही का मुनाफा 91 प्रतिशत बढ़कर 388 करोड़ रुपये हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नवीकरणीय ऊर्जा समाधान प्रदाता कंपनी सुजलॉन एनर्जी का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 91 प्रतिशत बढ़कर 388 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी के मुनाफे में वृद्धि आमदनी बढ़ने से हुई है। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 जनवरी नवीकरणीय ऊर्जा समाधान प्रदाता कंपनी सुजलॉन एनर्जी का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 91 प्रतिशत बढ़कर 388 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी के मुनाफे में वृद्धि आमदनी बढ़ने से हुई है। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 203 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

बयान के अनुसार, कंपनी का शुद्ध राजस्व एक साल पहले की इसी अवधि के 1,553 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,969 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने अक्टूबर-दिसंबर 2024 में 447 मेगावाट की रिकॉर्ड तिमाही डिलिवरी भी हासिल की।

सुजलॉन समूह के वाइस चेयरमैन गिरीश तांती ने कहा, ‘‘यह रणनीतिक बदलाव मांग को बढ़ा रहा है, जिससे सुजलॉन को हरित ऊर्जा महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने वाले व्यवसायों के लिए एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में स्थापित किया है। इससे नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के विकास को गति मिल रही है।’’

राजेश राजेश अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\