देश की खबरें | समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एसयूवी पलटने से दो लोगों की मौत, छह घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक एसयूवी पलटने और उसे पीछे से एक अन्य वाहन के टक्कर मारने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मुंबई, आठ मार्च महाराष्ट्र के मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक एसयूवी पलटने और उसे पीछे से एक अन्य वाहन के टक्कर मारने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
सिंधखेड़ राजा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब नौ बजे उस समय हुई जब वाहन यवतमाल से श्रद्धालुओं को लेकर शिर्डी की ओर जा रहा था।
उन्होंने बताया कि वाहन का एक टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गया और इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने भी वाहन को टक्कर मार दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान विद्या साबले और मोतीराम बोरकर के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए छह लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीम घटनास्थल पर पहुंची। इस हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2025 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

