देश की खबरें | नासिक जिले में एसयूवी ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नासिक जिले में डिंडोरी के निकट शुक्रवार दोपहर एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) और मोटरसाइकिल में हुई भिड़ंत में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और तीन व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मुंबई, पांच अप्रैल महाराष्ट्र के नासिक जिले में डिंडोरी के निकट शुक्रवार दोपहर एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) और मोटरसाइकिल में हुई भिड़ंत में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और तीन व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि घटना दोपहर करीब दो बजे डिंडोरी-नासिक रोड पर चिंचबारी में हुई जब एसयूवी तीर्थनगरी वानी से नासिक की ओर आ रही थी।
उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार एसयूवी का चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और वह विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से टकराने के बाद सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।
अधिकारी ने बताया कि एसयूवी चालक दूसरे वाहन से आगे निकलने की कोशिश कर रहा था।
उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल चला रहे अनिल बोडके और उनके बेटे राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, दोनों जिले के निफाड के रहने वाले थे।
अधिकारी ने कहा कि एसयूवी में सवार यात्रियों मुकेश कुमार यादव (25), अमन रामकेश यादव (18) और कुसुमदेवी रामकेश यादव (45) की दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
उन्होंने कहा कि घायलों को नासिक शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2024 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

