विदेश की खबरें | सू ची ने वायरस नियमों को तोड़ने के आरोप से इनकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बैंकाक, 11 अक्टूबर (एपी) म्यांमा की अपदस्थ नेता आन सान सू ची और पूर्व राष्ट्रपति विन मिन्त ने कोविड-19 प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोपों से सोमवार को इनकार किया। उनके वकीलों ने यह जानकारी दी। सेना द्वारा देश की सत्ता पर कब्जा कर लिए जाने के बाद दोनों नेताओं को औपचारिक रूप से अभ्यारोपित किया गया है।

बैंकाक, 11 अक्टूबर (एपी) म्यांमा की अपदस्थ नेता आन सान सू ची और पूर्व राष्ट्रपति विन मिन्त ने कोविड-19 प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोपों से सोमवार को इनकार किया। उनके वकीलों ने यह जानकारी दी। सेना द्वारा देश की सत्ता पर कब्जा कर लिए जाने के बाद दोनों नेताओं को औपचारिक रूप से अभ्यारोपित किया गया है।

पिछले साल हुए आम चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान कोविड प्रतिबंधों का पालन करने में नाकाम रहने का आपदा प्रबंधन कानून के तहत दोनों नेताओं पर दो-दो आरोप लगाए गए हैं। प्रत्येक आरोप के साबित होने पर तीन साल तक की जेल की सजा हो सकती है।

सू ची की पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी ने पिछले साल नवंबर में हुए चुनाव में भारी जीत दर्ज की थी। लेकिन सेना ने एक फरवरी को सत्ता पर कब्जा कर लिया।

सू ची के साथ ही उनकी सरकार और पार्टी के प्रमुख सदस्य अब भी हिरासत में हैं।

सेना का कहना है कि उसने चुनावों में धांधली के कारण यह कदम उठाया। हालांकि अपने इस दावे के समर्थन में उसने सबूत पेश नहीं किए हैं।

सू ची को भ्रष्टाचार के आरोपों का भी सामना करना पड़ रहा है और इसकी सुनवाई हाल ही में शुरू हुयी। इस अपराध के साबित होने पर 15 साल तक की जेल की सजा का प्रावधान है। इसके अलावा सू ची पर सरकारी गोपनीयता कानून के उल्लंघन का भी आरोप है और इसकी सुनवाई भी जल्दी ही शुरू होगी। इस अपराध के साबित होने पर अधिकतम 14 साल की जेल की सजा हो सकती है।

सोमवार को सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने 76 वर्षीय सू ची के इस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया कि मामले की सुनवाई साप्ताहिक के बजाय दो सप्ताह में हो।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\