देश की खबरें | मेदिनीनगर में कारोबारी की संदिग्ध मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के मेदिनीनगर के इंजीनियरिंग रोड इलाके में आज शाम छह बजे एक चर्चित कारोबारी की उनके मकान के तीसरे तल से नाले में गिरकर संदिग्ध मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
मेदिनीनगर, दो मार्च झारखंड के मेदिनीनगर के इंजीनियरिंग रोड इलाके में आज शाम छह बजे एक चर्चित कारोबारी की उनके मकान के तीसरे तल से नाले में गिरकर संदिग्ध मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज शाम लगभग छह बजे इंजीनियरिंग रोड स्थित एक इमारत के तीसरे तल्ले से गिरकर शहर के चर्चित कारोबारी सागर सिघांनिया (45) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह इमारत की खिड़की के रास्ते सीधे नाले में गिरे, जहां से उन्हें स्थानीय लोगों ने उठा कर मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में ले गये जहां उन्होंने दम तोड़ दिया ।
उक्त घटना की पुष्टि करते हुए शहर थाने की उप निरीक्षक पूजा विभूति ने बताया कि मौत के कारणों का पता पुलिस लगा रही है और इसके लिए थानेदार अरुण कुमार महथा के नेतृत्व में विशेष छानबीन की जा रही है ।
इस बीच मृतक कारोबारी के बङे भाई राज कुमार सिंघानिया ने पुलिस को बताया है कि उसके भाई का पत्नी के साथ झगङा होता रहता था ।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया है कि मृतक कारोबारी की अपने भाईयों के साथ अक्सर लङाई होती थी।
पूजा ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच-पड़ताल कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर मौत की वजह क्या है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2021 11:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

