Noida: नोएडा सेक्टर-45 में संदिग्ध अवस्था में युवती की मौत
नोएडा थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-45 में रहने वाली एक युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई. युवती के मामा का कहना है कि उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
नोएडा, 29 जनवरी : नोएडा थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-45 में रहने वाली एक युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई. युवती के मामा का कहना है कि उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र की सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली 25 वर्षीय युवती मोनिका सेक्टर-18 में एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ काम करती थी. बीती रात को उसके मामा रोबिन ने उसे गंभीर हालत में नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें : Karnataka: कनार्टक के स्कूल में छात्रा को किस करने पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज
उन्होंने बताया कि मृतक के मामा का कहना है कि उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है. मृतक के गले पर फंदे का निशान मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2022 01:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

