खेल की खबरें | जींद में दलित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मौत, परिजनों का हंगामा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के जींद जिले के सुंदरपुरा गांव के रहने वाले दलित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद परिजनों ने नागरिक अस्पताल में जमकर हंगामा किया और मेडिकल कॉलेज से फोरेंसिक विशेषज्ञों से पोस्टमार्टम कराने की मांग की जबकि यह सुविधा अस्पताल में नहीं थी।

जींद,14 जुलाई हरियाणा के जींद जिले के सुंदरपुरा गांव के रहने वाले दलित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद परिजनों ने नागरिक अस्पताल में जमकर हंगामा किया और मेडिकल कॉलेज से फोरेंसिक विशेषज्ञों से पोस्टमार्टम कराने की मांग की जबकि यह सुविधा अस्पताल में नहीं थी।

हंगामे की वजह से डीएसपी साधुराम के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस अस्पताल में मौजूद रही। परिजनों ने शव को पीजीआई खानपुर ले जाने से भी मना कर दिया।

जानकारी के मुताबिक 21 नवीन गांव के ही जोगेंद्र के पास मजदूरी करता था। जहां पर गांव लोधर निवासी गुरदेव राजमिस्त्री का कार्य कर रहा था। गत 12 जुलाई को जोगेंद्र नवीन को अपने साथ ले गया था। जिसके बाद नवीन घर वापस नहीं लौटा। 13 जुलाई शाम को नवीन का शव भाखड़ा शाखा नहर से बरामद हुआ। नवीन की मां संतोष ने जोगेंद्र तथा गुरदेव पर बेटे की हत्या कर नहर में फेंकने का आरोप लगाया है।

शव मिलने से पूर्व सदर थाना, नरवाना की पुलिस ने संतोष की शिकायत पर जोगेंद्र तथा गुरदेव के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। शव बरामद होने के बाद दोनों के खिलाफ हत्या, शव को क्षतिग्रस्त करने तथा एससी/ एसटी अधिनियम की धाराएं जोड़ी गई।

वहीं नवीन की गर्दन में सुराख तथा शव की दशा को देखते हुए नागरिक अस्पताल नरवाना के चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय रेफर कर दिया था।

सीएमओ डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए यहां पर विशेषज्ञ व साजोसामान नहीं है इसलिए पोस्टमॉर्टम के लिए शव को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड