देश की खबरें | निलंबित आरपीएस अधिकारी को पुलिस हिरासत में भेजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) के निलंबित अधिकारी हीरालाल सैनी को शनिवार को 17 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। राजस्थान पुलिस के विशेष कार्यबल (एसओजी) ने सैनी को यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) कानून के तहत शुक्रवार को गिरफ्तार किया था।

जयपुर, 11 सितंबर राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) के निलंबित अधिकारी हीरालाल सैनी को शनिवार को 17 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। राजस्थान पुलिस के विशेष कार्यबल (एसओजी) ने सैनी को यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) कानून के तहत शुक्रवार को गिरफ्तार किया था।

आरोपी अधिकारी हाल में एक महिला कांस्टेबल के साथ आपत्तिजनक अवस्था वाले कथित वीडियो को लेकर विवाद में आया था। अधिकारी व महिला कांस्टेबल को विभागीय जांच के बाद नैतिक दुराचरण के मामले में आठ सितंबर को निलंबित कर दिया गया था।

सैनी को बृहस्पतिवार रात उदयपुर के एक रिजॉर्ट से हिरासत में लिया गया था। उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर जयपुर लाया गया और शनिवार को यहां स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उसे 17 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

इस कार्रवाई के बाद एसओजी ने पॉक्सो कानून के तहत एक मामला दर्ज किया क्योंकि यह कथित वीडियो महिला कांस्टेबल के छह साल के बेटे के सामने बनाया गया था जो बाल अधिकारों के खिलाफ अपराध वाला कृत्य दिखाता है। महानिदेशक ने मामले को दबाने की कोशिश करने व प्रभावी कार्रवाई नहीं करने के आरोप में सैनी व महिला कांस्टेबल के साथ साथ दो वृत्ताधिकारियों व दो थानाधिकारियों को भी निलंबित कर दिया।

महिला कांस्टेबल द्वारा यह वीडियो क्लिप अपने व्हाटसएप स्टेटस में लगाए जाने के बाद उसके पति ने अगस्त महीने में नागौर पुलिस में अपनी पत्नी व आरपीएस अधिकारी के खिलाफ शिकायत दी थी। हालांकि छितावा पुलिस थाने के थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा ने मामला दर्ज नहीं किया। इससे पहले जुलाई के आखिरी सप्ताह में महिला कांस्टेबल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि किसी ने उसे फोन कर उसके अश्लील वीडियो अपने पास होने की बात की और 10 लाख रुपये मांगे।

इस मामले में चितावा-नागौर के थानाधिकारी ओम प्रकाश मीणा, कालवाड़- जयपुर के थानाधिकारी गुरूदत्त सैनी, कुचामन के वृत्ताधिकारी मोटाराम बेनीवाल व झोटवाड़ा- जयपुर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त हरिशंकर शर्मा को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर