झारखंड का संदिग्ध नक्सली गुजरात में पकड़ा गया, 6 अलग-अलग मामलों में था वांटेड

झारखंड के एक वांछित संदिग्ध नक्सली को गुजरात के सूरत जिले के कोसाम्बा से गिरफ्तार किया गया, जो पिछले करीब तीन वर्षों से एक फैक्टरी में मशीन मैकेनिक के रूप में काम कर रहा था. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

नक्सल (Photo Credits: IANS)

सूरत, तीन जनवरी: झारखंड के एक वांछित संदिग्ध नक्सली को गुजरात के सूरत (Surat) जिले के कोसाम्बा (Kosamba) से गिरफ्तार किया गया, जो पिछले करीब तीन वर्षों से एक फैक्टरी में मशीन मैकेनिक के रूप में काम कर रहा था. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. कोसाम्बा (Kosamba) पुलिस स्टेशन के निरीक्षक वी के पटेल ने कहा कि गुड्डू सिंह (Guddu Singh) के रूप में पहचाने गए आरोपी को शनिवार को सूरत में कोसाम्बा पुलिस और झारखंड (Jharkhand) के पलामू (Palaamu) जिले के नवडीहा बाजार पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया.

उन्होंने कहा कि संदिग्ध नक्सली सिंह छह मामलों में वांछित था, जिसमें हत्या, अपहरण और हत्या का प्रयास शामिल है, साथ ही शस्त्र अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम से संबंधित अपराध भी इनमें शामिल हैं. ये सभी अपराध 2011 और 2013 के हैं. यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर

पटेल ने कहा, "आरोपी, झारखंड के पलामू जिले के कोरामी गांव का निवासी है, जो पिछले कई सालों से सूरत में रह रहा था और पिछले तीन सालों से मशीन मैकेनिक के रूप में कोसाम्बा के एक कारखाने में काम कर रहा था."

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड