झारखंड का संदिग्ध नक्सली गुजरात में पकड़ा गया, 6 अलग-अलग मामलों में था वांटेड
झारखंड के एक वांछित संदिग्ध नक्सली को गुजरात के सूरत जिले के कोसाम्बा से गिरफ्तार किया गया, जो पिछले करीब तीन वर्षों से एक फैक्टरी में मशीन मैकेनिक के रूप में काम कर रहा था. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.
सूरत, तीन जनवरी: झारखंड के एक वांछित संदिग्ध नक्सली को गुजरात के सूरत (Surat) जिले के कोसाम्बा (Kosamba) से गिरफ्तार किया गया, जो पिछले करीब तीन वर्षों से एक फैक्टरी में मशीन मैकेनिक के रूप में काम कर रहा था. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. कोसाम्बा (Kosamba) पुलिस स्टेशन के निरीक्षक वी के पटेल ने कहा कि गुड्डू सिंह (Guddu Singh) के रूप में पहचाने गए आरोपी को शनिवार को सूरत में कोसाम्बा पुलिस और झारखंड (Jharkhand) के पलामू (Palaamu) जिले के नवडीहा बाजार पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया.
उन्होंने कहा कि संदिग्ध नक्सली सिंह छह मामलों में वांछित था, जिसमें हत्या, अपहरण और हत्या का प्रयास शामिल है, साथ ही शस्त्र अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम से संबंधित अपराध भी इनमें शामिल हैं. ये सभी अपराध 2011 और 2013 के हैं. यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर
पटेल ने कहा, "आरोपी, झारखंड के पलामू जिले के कोरामी गांव का निवासी है, जो पिछले कई सालों से सूरत में रह रहा था और पिछले तीन सालों से मशीन मैकेनिक के रूप में कोसाम्बा के एक कारखाने में काम कर रहा था."
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2021 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

