एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | संदिग्ध नक्सलियों ने यात्री बस में लगाई आग, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने निजी यात्री बस में शनिवार को आग लगा दी। घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | संदिग्ध नक्सलियों ने यात्री बस में लगाई आग, कोई हताहत नहीं

दंतेवाड़ा, एक अप्रैल छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने निजी यात्री बस में शनिवार को आग लगा दी। घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मालेवाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारसूर और पल्ली मार्ग पर संदिग्ध नक्सलियों ने निजी यात्री बस में आग लगा दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि एक निजी यात्री बस नारायणपुर से दंतेवाड़ा जा रही थी तथा बस जब आज सुबह करीब 9.30 बजे बारसूर और पल्ली गांव के मध्य थी तब लगभग 25 की संख्या में नक्सली वहां पहुंचे और यात्रियों को नीचे उतारकर बस में आग लगा दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा घटना के लिए जिम्मेदार नक्सलियों की खोज की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2023 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).