देश की खबरें | तेलंगाना में संदिग्ध माओवादी की पुलिस ''मुठभेड़'' में मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के भद्राद्री-कोथागुडेम जिले में हुई मुठभेड़ में एक संदिग्ध माओवादी को मार गिराया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, तीन सितंबर तेलंगाना पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के भद्राद्री-कोथागुडेम जिले में हुई मुठभेड़ में एक संदिग्ध माओवादी को मार गिराया।

पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ तड़के करीब सवा चार बजे गुंडाला मंडल में वाहनों की जांच के दौरान हुई।

यह भी पढ़े | Sex Racket in Mathura: मथुरा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 लड़कियां गिरफ्तार.

भद्राद्री-कोथागुडेम जिले के पुलिस अधीक्षक सुनीत दत्त के अनुसार माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद बीते कुछ दिन में जिले में निगरानी बढ़ाई गई थी।

उन्होंने कहा कि बुधवार को पुलिस को हथियारों से लैस माओवादियों के मोटरसाइकिल पर स्थानीय इलाकों में घूमने की जानकारी मिली थी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार चुनाव के लिए एक्शन में महागठबंधन, सीटों का ‘फार्मूला’ तय.

एसपी ने कहा, ''सूचना के आधार पर पुलिस टीमें वाहनों की जांच कर रही थीं। बृहस्पतिवार तड़के करीब सवा चार बजे जांच के दौरान पुलिस की एक टीम ने बाइक सवार दो लोगों को देखा और रोकने की कोशिश की।''

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस दौरान उन्होंने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर गोली चलाई। उन्होंने कहा कि इसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई जिससे एक संदिग्ध माओवादी की मौत हो गई।

गोलीबारी के बाद पुलिस को घटनास्थल पर एक अज्ञात माओवादी का शव मिला, जिसकी उम्र तकरीबन 25 साल है। पुलिस ने एक हथियार और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\