विदेश की खबरें | नाइजीरिया में संदिग्ध चरमपंथियों ने कम से कम 40 किसानों की हत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने बताया कि हमला गैरिन क्वाशेबे इलाके में धान के खेत में उस समय किया गया जब बोर्नो समुदाय के लोग धान की कटाई कर रहे थे।
अधिकारियों ने बताया कि हमला गैरिन क्वाशेबे इलाके में धान के खेत में उस समय किया गया जब बोर्नो समुदाय के लोग धान की कटाई कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि यह हमला उस दिन किया गया जब राज्य में 13 साल में पहली बार लोग स्थानीय सरकार के लिए मतदान कर रहे थे, हालांकि कई लोगों ने इसमें हिस्सा नहीं लिया।
यह भी पढ़े | London: लंदन में लॉकडाउन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे 150 से ज्यादा गिरफ्तार.
खबर के मुताबिक चरमपंथियों ने किसानों को एक स्थान पर एकत्र किया और फिर उनपर गोलीबारी की।
बोर्नो राज्य के धान कृषक संघ के नेता मलाम ज़ाबरमरी ने सामूहिक नरसंहार की पुष्टि की है।
यह भी पढ़े | WHO: डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, Coronavirus के घटते मामलों वाले देश भी रहें ‘सतर्क’.
उन्होंने कहा, ‘‘किसानों पर गैरिन क्वाशेबे स्थित जाबरमरी समुदाय के धान के खेतों पर हमला किया गया और हमें मिली सूचना के अनुसार दोपहर तक करीब 40 लोगों की हत्या की गई है तथा यह संख्या 60 तक होने की आशंका है।’’
नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी ने इन हत्याओं पर शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा, ‘‘ मैं आतंकवादियों द्वारा बोर्नो राज्य में मेहनतकश किसानों की हत्या किए जाने की निंदा करता हूं। इन हत्याओं से पूरा देश दुखी है। मेरी संवेदनाएं दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दें।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)