एजेंसी न्यूज

श्रमिक ट्रेन में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत

बांदा रेलवे स्टेशन के प्रबंधक एस के कुशवाहा ने बताया कि गुजरात के वड़ोदरा से 1,908 प्रवासी मजदूरों को लेकर एक विशेष श्रमिक ट्रेन बांदा स्टेशन पर बुधवार सुबह करीब छह बजे पहुंची.

श्रमिक ट्रेन में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत
मौत/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

बांदा: गुजरात के वड़ोदरा शहर से प्रवासी मजदूरों को लेकर बुधवार सुबह बांदा आयी श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सवार गोरखपुर की एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. बांदा रेलवे स्टेशन के प्रबंधक एस के कुशवाहा ने बताया कि गुजरात के वड़ोदरा से 1,908 प्रवासी मजदूरों को लेकर एक विशेष श्रमिक ट्रेन बांदा स्टेशन पर बुधवार सुबह करीब छह बजे पहुंची. कुशवाहा ने बताया कि पूरी ट्रेन खाली होने के बाद जब ट्रेन की तलाशी ली गयी तो ट्रेन की एक बोगी में गोरखपुर जिले की रहने वाली 75 वर्षीय महिला का शव पाया गया.

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है. अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित होने के संदेह में चिकित्सकों ने बिना नमूने की जांच कराए महिला के शव का पोस्टमॉर्टम करने से मना कर दिया है. फिलहाल शव मुर्दाघर में रखवाया गया है. यह भी पढ़ें: अब तक 542 श्रमिक ट्रेन चलाई गई, साढ़े छह लाख प्रवासी घर पहुंचे

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सन्तोष कुमार ने बताया कि वैसे तो महिला की मौत स्वाभाविक लग रही है. जांच के लिए उनका नमूना लिया जाए या नहीं लिया जाए, इस पर फैसला लिया जाना बाकी है. फिलहाल शव पोस्टमॉर्टम के लिए सुरक्षित रख लिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).