Haryana Blast Case: हरियाणा के बहादुरगढ़ में विस्फोट की घटना में परिवार की हत्या का संदेह
हरियाणा के बहादुरगढ़ के एक मकान में विस्फोट होने से चार लोगों की मौत होने के मामले में पुलिस को संदेह है कि यह पारिवारिक हत्या का मामला हो सकता है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.
चंडीगढ़, 23 मार्च : हरियाणा के बहादुरगढ़ के एक मकान में विस्फोट होने से चार लोगों की मौत होने के मामले में पुलिस को संदेह है कि यह पारिवारिक हत्या का मामला हो सकता है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि इस घटना में घायल हुआ व्यक्ति ही मामले का आरोपी है.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस विस्फोट में संदिग्ध हरिपाल सिंह की पत्नी, बेटी और दो बेटों की मौत हो गई. अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हरिपाल ने अपने परिवार के सदस्यों की हत्या की और बाद में मकान में आग लगा दी. इस घटना को अंजाम देने का कारण का अभी पता नहीं चला है और मामले की जांच जारी है.’’ उन्होंने बताया कि मकान में शनिवार को हुए विस्फोट के कारण आग लगने के बाद दमकल विभाग के वाहनों ने आग पर काबू पाया और वहां से चार शव बरामद किये. यह भी पढ़ें : भ्रष्टाचार की रकम के बंटवारे के कारण हुआ वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का निलंबन : अखिलेश यादव
पुलिस को शुरू में यह संदेह था कि एयर कंडीशनर (एसी) के कंप्रेसर में विस्फोट होने के कारण आग लगी थी. पुलिस ने बताया था कि इस विस्फोट में घायल होने का दावा करने वाले सिंह को रोहतक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसने बताया कि मामले की जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2025 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

