कनाडा में धारदार हथियार से 10 लोगों की हत्या के मामले में संदिग्ध की मौत
पुलिस ने सोमवार को बताया कि जांच में पता चला है कि मृतक ने आत्महत्या नहीं की. पुलिस एक अन्य संदिग्ध की तलाश कर रही है. रेजिना पुलिस प्रमुख इवान ब्रे ने कहा कि डेमियन सैंडरसन (31) मृत पाया गया और उसका भाई माइल्स सैंडरसन (30) फरार है.

डेमियन का शव उस स्थल पर पाया गया जहां धारदार हथियार से लोगों की हत्या की गई थी. पुलिस का मानना है कि माइल्स, सस्कैचेवान की राजधानी रेजिना में हो सकता है. आरसीएमपी कमांडिंग अफसर सहायक आयुक्त रहोंडा ब्लैकमोर ने कहा, “उसका शव, तलाशी लिए जा रहे एक घर के बाहर घास पर पाया गया. उसके शव पर घाव के निशान थे. अभी तक यह माना जा रहा है कि उसने आत्महत्या नहीं की.” यह भी पढ़ें : चीन में भूकंप से इमारतों के क्षतिग्रस्त होने से 50 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
मूलनिवासी समुदाय और पास के शहर में धारदार हथियार से श्रृंखलाबद्ध तरीके से लोगों की हत्या करने के दो दिन बाद संदिग्ध का शव मिला. इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई थी और 18 घायल हो गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2022 09:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).