देश की खबरें | सुशांत सिंह की मौत ने बॉलीवुड के ‘अपने’ और ‘बाहरी’ लोगों के अंतर को सामने ला दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने हिंदी फिल्म उद्योग के भीतर गहरी जड़े जमाए हुए मतभेदों को सामने ला दिया है। इसके साथ ही बॉलीवुड में लोगों के प्रभुत्व जमाने के बर्ताव, भाई-भतीजावाद और भेदभाव भी सामने आ गए हैं।

नयी दिल्ली, 26 जून अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने हिंदी फिल्म उद्योग के भीतर गहरी जड़े जमाए हुए मतभेदों को सामने ला दिया है। इसके साथ ही बॉलीवुड में लोगों के प्रभुत्व जमाने के बर्ताव, भाई-भतीजावाद और भेदभाव भी सामने आ गए हैं।

गत 14 जून को 34 वर्षीय अभिनेता का शव मुंबई स्थित उनके अपार्टमेंट में मिला था। उनकी मौत के बाद चकाचौंध से भरी यह दुनिया ‘‘अपने’’, ‘‘बाहरी’’ और ‘‘हम’’ बनाम ‘‘वो’’ के बीच बंट गई है। एक वो हैं जिन्हें लोकप्रियता विरासत में मिली है और दूसरे जिन्होंने खून-पसीना बहाकर इसे पाया है।

यह भी पढ़े | हरियाणा: भारतीय वायु सेना के चीता हेलीकॉप्टर ने सोनीपत राजमार्ग पर की इमरजेंसी लैंडिंग: 26 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मनोज वाजपेयी का कहना है कि उद्योग में जिस बदलाव को हर कोई देखना चाहता है वह तभी आ सकता है जब ताकतवर वर्ग ‘‘भीतरी-बाहरी’’ का भेद मिटा दें।

उन्होंने कहा, ‘‘भाई-भतीजावाद पर कुछ वर्षों से चर्चा हो रही है। लेकिन यह बदलाव तभी आएग जब प्रभावशाली स्थानों पर बैठे, स्थापित लोग इस उद्योग में आने वाले सभी प्रतिभाशाली लोगों के लिए इसे स्वस्थ और लोकतांत्रिक माहौल बनाएं।’’

यह भी पढ़े | भारत-चीन सीमा तनाव: राहुल गांधी ने पीएम मोदी से फिर पूछा सवाल, कहा- प्रधानमंत्री जी चीन ने हिंदुस्तान की जमीन पर कब्जा किया है यानि देश आपसे सच सुनना चाहता है.

राजपूत की फिल्म ‘‘डिटेक्टिव व्योमकेश बक्शी’’ के निर्देशक दिबाकर बनर्जी ने कहा, ‘‘इस उद्योग को ऐसे स्थान में बदलने के लिए हमें बहुत मेहनत करनी होगी जहां हर किसी का स्वागत हो।’’

उन्होंने कहा कि बाहर से इस दुनिया में आए लोगों को फिल्म जगत, जनता और बॉक्स ऑफिस पर पैठ बनाने के लिए कलाकारों के बच्चों की तुलना में दोगुनी मेहनत करनी होती है।

सुशांत सिंह राजपूत को संभवत: शाहरुख खान के बाद ऐसा खास अदाकार माना जाता है जिसने टेलीविजन की दुनिया से हिंदी फिल्मों की चमक-दमक में प्रवेश किया और नाम कमाया लेकिन उनकी मौत ने रुपहले पर्दे की दुरुह सच्चाई को सामने ला दिया।

राजपूत के असमय चले जाने से हिंदी फिल्मों की दुनिया में बदलाव की बात शुरू हो गयी है।

उनकी मौत के बाद करण जौहर, आलिया भट्ट और सोनम कपूर जैसे बड़े नामों और सितारा पुत्र-पुत्रियों को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।

जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ की एक पुरानी क्लिप में आलिया भट्ट को राजपूत का मजाक उड़ाते और सोनम कपूर को उन्हें नहीं जानने की बात कहते सुना जा सकता है, जिस पर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा सामने आया है।

चेंज डॉट ओआरजी वेबसाइट पर एक ऑनलाइन याचिका में जौहर, यशराज फिल्म्स और सलमान खान का बहिष्कार करने की बात कही गयी है, जिस पर अब तक करीब 38 लाख लोगों के दस्तखत के साथ समर्थन मिलने का दावा किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\