देश की खबरें | सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की क्लोजर रिपोर्ट से जुड़ी सुनवाई विशेष अदालत में हो: सीबीआई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक अदालत ने मंगलवार को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दाखिल क्लोजर रिपोर्ट की सुनवाई एक विशेष अदालत में स्थानांतरित करने को लेकर आवेदन की अनुमति दे दी।

मुंबई, आठ अप्रैल मुंबई की एक अदालत ने मंगलवार को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दाखिल क्लोजर रिपोर्ट की सुनवाई एक विशेष अदालत में स्थानांतरित करने को लेकर आवेदन की अनुमति दे दी।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने पिछले महीने बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष मौत के मामले में अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। 34 वर्षीय अभिनेता को 14 जून, 2020 को मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके अपार्टमेंट में फांसी पर लटका पाया गया था।

सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के फोरेंसिक विशेषज्ञों ने जांच एजेंसी को दी गई ‘मेडिको लीगल’ राय में मामले में ‘‘जहर देने और गला घोंटने’’ के दावों को खारिज कर दिया था।

मंगलवार को, एजेंसी ने मजिस्ट्रेट के सी राजपूत को सूचित किया कि वह मामले की सुनवाई एस्प्लेनेड मजिस्ट्रेट की अदालत, जिसे सीबीआई मामलों की सुनवाई के लिए नामित किया गया है, में स्थानांतरित करने के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष एक आवेदन पेश करेगी।

मजिस्ट्रेट राजपूत ने इसकी अनुमति दे दी।

केंद्रीय एजेंसी ने बिहार पुलिस से जांच अपने हाथ में ले ली थी, जिसने अभिनेता के पिता के के सिंह द्वारा पटना में दर्ज कराई गई शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\