देश की खबरें | सुशांत सिंह राजपूत प्रकरण: पुलिस कंगना रणौत का बयान कर सकती है दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या की जांच कर रही मुम्बई पुलिस संभवत: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का बयान दर्ज कर सकती है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार शाम को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, 23 जुलाई अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या की जांच कर रही मुम्बई पुलिस संभवत: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का बयान दर्ज कर सकती है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार शाम को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अभिनेत्री को अब तक कोई औपचारिक सूचना नहीं दी गयी है।

यह भी पढ़े | जामिया ने जीती आईआईटी बॉम्बे की 'यंत्रा रोबोटिक्स प्रतियोगिता' : 23 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पिछले महीने मुम्बई में अपने अपार्टमेंट में सुशांत सिंह राजपूत द्वारा कथित रूप से आत्महत्या कर लेने के बाद कंगना ने बॉलीवुड में कथित भाई-भतीजावाद और कार्टेल की कड़ी आलोचना की थी एवं आरोप लगाया कि सिंह इसी के शिकार थे।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक तीन जुलाई को पुलिस ने कंगना को शहर में वापस आने और बयान दर्ज कराने के लिए सम्मन भेजा था।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: विश्वभर में COVID-19 के मामले 1.53 करोड़ के पार, अब तक 6.30 लाख से अधिक लोगों की मौत.

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि फिलहाल मनाली गयीं कंगना ई-मेल के जरिए अपना बयान दर्ज करा सकती हैं।

पुलिस इस मामले में अब तक कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबरा, यशराज फिल्म्स के अध्यक्ष आदित्य चोपड़ा, वाईआरएफ के कास्टिंग निर्देशक शानू शर्मा और फिल्म आलोचक राजीव मसंद समेत कुछ बॉलीवुड हस्तियों से पूछताछ कर चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\