देश की खबरें | सुशांत सिंह राजपूत मामलाः एनसीबी ने सहायक फिल्म निर्देशक को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ के मामले में मंगलवार को सहायक फिल्म निर्देशक ऋषिकेश पवार को गिरफ्तार किया।

मुंबई, दो फरवरी स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ के मामले में मंगलवार को सहायक फिल्म निर्देशक ऋषिकेश पवार को गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि पवार को एनसीबी ने सुबह हिरासत में लिया था और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

केंद्रीय एजेंसी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने कहा कि दिवंगत अभिनेता के दोस्त पवार का नाम मामले में पहले गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों से की गई पूछताछ में सामने आया।

अधिकारी ने बताया, " पवार को एनसीबी की मुंबई जोनल टीम ने हिरासत में लिया है। इससे पहले उन्हें अलग-अलग समन जारी किए गए थे।"

अधिकारी ने बताया कि एनसीबी ने पवार के घर पर छापा मारा था और कुछ गैजेट (उपकरण) जब्त किए थे।

राजपूत पिछले साल 14 जून को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत मिले थे।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) राजपूत की मौत की छानबीन कर रही है जबकि एनसीबी मामले से संबंधित मादक पदार्थ कोण की तहकीकात कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड