एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सुशांत मामला : सीबीआई की टीम अभिनेता के बांद्रा स्थित आवास पर पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम शनिवार की दोपहर को अभिनेता के बांद्रा स्थित आवास पर पहुंची।

देश की खबरें | सुशांत मामला : सीबीआई की टीम अभिनेता के बांद्रा स्थित आवास पर पहुंची
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 22 अगस्त सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम शनिवार की दोपहर को अभिनेता के बांद्रा स्थित आवास पर पहुंची।

एक अधिकारी ने बताया कि राजपूत के फ्लैट में सीबीआई की टीम अपराध के दृश्यों का नाट्य रूपांतरण करेगी, जहां वह 14 जून को लटकते पाए गए थे।

यह भी पढ़े | Boat Capsized In Bihar: समस्तीपुर के करेह नदी में नाव पलटने से लापता हुए 3 लोग, 20 से 25 यात्री थे सवार; सर्च ऑपरेशन जारी.

केंद्रीय एजेंसी की टीम दोपहर ढाई बजे मोंट ब्लैंक अपार्टमेंट पहुंची। टीम के साथ फोरेंसिक विशेषज्ञ भी थे।

सीबीआई के अधिकारी और केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) के विशेषज्ञ सात से अधिक वाहनों में उनके आवास पर पहुंचे।

यह भी पढ़े | Coronavirus: कोरोना संकट के बीच केंद्रीय स्वास्थ मंत्री डॉ हर्षवर्धन बोले-हमारा रिकवरी रेट दुनिया में शायद सबसे अच्छा 75 फीसदी के करीब, मृत्य दर सबसे कम 1.87 प्रतिशत.

अधिकारी ने कहा, ‘‘राजपूत के रसोइया नीरज और फ्लैट में उनके साथ रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी भी सीबीआई की टीम के साथ थे।’’

केंद्रीय एजेंसी ने शुक्रवार को नीरज से पूछताछ की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2020 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).