एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सूर्यकुमार टी-20 श्रृंखला में बांग्लादेश के खिलाफ करेंगे भारत की कप्तानी, मयंक यादव को मिली जगह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सूर्यकुमार यादव को शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए भारत का कप्तान नियुक्त किया गया, जिसमें तेज गेंदबाज मयंक यादव की भी वापसी होगी।

देश की खबरें | सूर्यकुमार टी-20 श्रृंखला में बांग्लादेश के खिलाफ करेंगे भारत की कप्तानी, मयंक यादव को मिली जगह

नयी दिल्ली, 28 सितंबर सूर्यकुमार यादव को शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए भारत का कप्तान नियुक्त किया गया, जिसमें तेज गेंदबाज मयंक यादव की भी वापसी होगी।

आईपीएल 2024 के दौरान चोट लगने के बाद यादव 30 अप्रैल से खेल से दूर हैं।

भारत छह अक्टूबर को ग्वालियर में पहले मैच से श्रृंखला की शुरुआत करेगा.

टीम में संजू सैमसन और जितेश शर्मा टीम में दो विकेटकीपर हैं।

भारतीय टीम:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2024 10:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).