खेल की खबरें | सूर्यकुमार मुंबई को छोड़कर कहीं नहीं जा रहा: एमसीए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने गुरुवार को उन खबरों का खंडन किया कि सूर्यकुमार यादव अपने कुछ साथियों के साथ आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र के लिए गोवा जाने की योजना बना रहे हैं।

मुंबई, तीन अप्रैल मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने गुरुवार को उन खबरों का खंडन किया कि सूर्यकुमार यादव अपने कुछ साथियों के साथ आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र के लिए गोवा जाने की योजना बना रहे हैं।

एमसीए ने कहा कि भारत का टी20 कप्तान खेल के प्रत्येक प्रारूप में मुंबई का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुंबई के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल रणजी टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ियों के साथ कथित मतभेदों के कारण पहले ही मुंबई से गोवा जाने की घोषणा कर चुके हैं।

जायसवाल हालांकि तभी गोवा की टीम से जुड़ पाएंगे जब भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अपनी अंतर-राज्य स्थानांतरण विंडो खोलेगा।

बुधवार को एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सूर्यकुमार अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली मुंबई रणजी टीम छोड़ सकते हैं।

असल में सूर्यकुमार ने खुद ही अपने एक्स हैंडल पर इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया था।

एमसीए सचिव अभय हदाप ने एक बयान में कहा, ‘‘मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) को सूर्यकुमार यादव के कुछ अन्य खिलाड़ियों के साथ गोवा की टीम से जुड़ने को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों की जानकारी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एमसीए के अधिकारियों ने आज सुबह सूर्य से बात की और हम पुष्टि कर सकते हैं कि ये अफवाहें पूरी तरह से निराधार और झूठी हैं। सूर्यकुमार यादव मुंबई की तरफ से खेलने के लिए प्रतिबद्ध हैं और वह मुंबई का प्रतिनिधित्व करने में बहुत गर्व महसूस करते हैं। ’’

एमसीए के सचिव ने कहा, ‘‘हम सभी से गलत सूचना फैलाने से बचने और हमारे खिलाड़ियों का समर्थन करने का आग्रह करते हैं।’’

इस बात की भी पुष्टि की जा सकती है कि हैदराबाद के लिए खेलने वाले तिलक वर्मा के गोवा में जाने की खबरें गलत पाई गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान