देश की खबरें | आश्चर्य है कि जल महल झील को नुकसान पहुंचा कर जयपुर ‘स्मार्ट’ कैसे बन सकता है : न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को जल महल झील को नुकसान पहुंचाने और आसपास के क्षेत्र में रात्रि बाजार लगाने की अनुमति देकर इसके पानी को दूषित करने के लिए नगर निगम जयपुर हैरिटेज को फटकार लगाई।

नयी दिल्ली, 28 फरवरी उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को जल महल झील को नुकसान पहुंचाने और आसपास के क्षेत्र में रात्रि बाजार लगाने की अनुमति देकर इसके पानी को दूषित करने के लिए नगर निगम जयपुर हैरिटेज को फटकार लगाई।

न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने कहा कि नगर निगम जयपुर हैरिटेज की ‘‘लापरवाही और अवैध कृत्यों’’ के कारण जल महल झील ‘‘पूरी तरह से नष्ट हो गई।’’

पीठ ने कहा, ‘‘आज, हमने देखा कि ऑनलाइन माध्यम से पेश हुए नगर निगम आयुक्त के पीछे ‘स्मार्ट सिटी’ का बोर्ड लगा है। हमें आश्चर्य है कि जल महल झील को लगभग नष्ट करके जयपुर शहर ‘स्मार्ट’ कैसे बन जाएगा। हम पाते हैं कि झील के जीर्णोद्धार और संरक्षण के लिए एक विशेषज्ञ समिति नियुक्त नहीं की गई है।’’

अदालत ने जयपुर नगर निगम को प्रदूषण को रोकने और झील के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण के लिए तत्काल उपायों के संबंध में एक व्यापक रिपोर्ट देने के वास्ते राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान को नियुक्त करने का निर्देश दिया।

शीर्ष अदालत नगर निगम जयपुर हैरिटेज द्वारा दायर एक अपील पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के तीन नवंबर, 2023 के आदेश को चुनौती दी गई थी।

एनजीटी ने इस आदेश में झील के पास रात्रि बाजार और अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया था, जबकि निगम को पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र (ईएसजेड) निगरानी समिति से अनुमति लेने का निर्देश दिया गया था।

एनजीटी का यह आदेश आरटीआई कार्यकर्ता राजेंद्र तिवारी द्वारा रात्रि बाजार और झील में अनुपचारित पानी छोड़े जाने के खिलाफ दायर याचिका पर आया था।

उच्चतम न्यायालय ने कहा कि नगर निगम मुख्यालय समय-समय पर झील में सीवर का पानी छोड़ता है। इसने निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के एक हलफनामे पर भी गौर किया, जिसमें उन्होंने पर्यटन विभाग की एक परियोजना रिपोर्ट का हवाला दिया और कहा कि परियोजना का झील के जीर्णोद्धार और संरक्षण से कोई लेना-देना नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\