जरुरी जानकारी | सुप्रिया लाइफसाइंस के आईपीओ को खुलने के कुछ ही घंटों में पूर्ण अभिदान मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सुप्रिया लाइफसाइंस लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को खुलने के कुछ ही घंटों के भीतर पूर्ण अभिदान मिल गया।

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर सुप्रिया लाइफसाइंस लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को खुलने के कुछ ही घंटों के भीतर पूर्ण अभिदान मिल गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत पेश किए गए 1,45,28,299 शेयरों के मुकाबले 3,38,75,982 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जिसका मतलब है कि इसे 2.33 गुना ज्यादा अभिदान मिला।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 11.84 गुना ज्यादा अभिदान मिला जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी के लिए 66 प्रतिशत अभिदान मिला।

सुप्रिया लाइफसाइंस के आईपीओ में 200 करोड़ रुपये तक के नये शेयर और 500 करोड़ रुपये तक की बिक्री की पेशकश (ओएफएस) शामिल हैं। मूल्य दायरा 265-274 रुपये प्रति शेयर है।

इससे पहले बुधवार को कंपनी ने एंकर निवेशकों से 315 करोड़ रुपये जुटाए थे।

कंपनी आईपीओ से हासिल होने वाली आय का इस्तेमाल पूंजी व्यय जरूरतों, ऋण चुकाने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू