देश की खबरें | आंध्र प्रदेश की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर रोक लगाने से उच्चतम न्यायालय का इनकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने आंध्र प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा को रोकने की याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करने से इनकार कर दिया और कहा कि इसे ‘‘बीच में’’ नहीं रोका जा सकता।

नयी दिल्ली, 12 जून उच्चतम न्यायालय ने आंध्र प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा को रोकने की याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करने से इनकार कर दिया और कहा कि इसे ‘‘बीच में’’ नहीं रोका जा सकता।

न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने याचिकाकर्ता के वकील से कहा, ‘‘हम परीक्षाएं आयोजित करने के लिए कोई तंत्र नहीं बनाते हैं। इसमें हमारी विशेषज्ञता नहीं है।’’

पीठ ने याचिकाकर्ता के वकील से सवाल किया कि वह पहले आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय क्यों नहीं गए।

वकील द्वारा यह बताए जाने पर कि उच्च न्यायालय में गर्मियों की छुट्टी है, पीठ ने कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय गर्मियों की छुट्टी के बाद 16 जून को फिर खुल रहा है। इसके मद्देनजर, हम भारत के संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत इस याचिका पर विचार करने के पक्ष में नहीं हैं। याचिकाकर्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए स्वतंत्र हैं।’’

याचिकाकर्ता के वकील ने सरकारी अधिसूचना का हवाला दिया और कहा कि जिला स्तर की भर्ती के लिए भी कई पालियों में परीक्षा आयोजित की जानी थी।

वकील ने कहा, ‘‘वे कंप्यूटर आधारित परीक्षा की दिशा में बढ़ रहे हैं...।’’

पीठ ने हालांकि कहा, ‘‘परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। हम उन्हें बीच में नहीं रोक सकते।’’

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू ने पीठ को बताया कि एक लाख से अधिक अभ्यर्थी पहले ही परीक्षाओं में शामिल हो चुके हैं।

याचिका में कहा गया है कि राज्य सरकार ने शिक्षकों के 16,000 से अधिक पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू की है और परीक्षाएं छह जून से छह जुलाई तक आयोजित होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान