देश की खबरें | उच्चतम न्यायालय ने आम्रपाली समूह के पूर्व सीएमडी की अंतरिम जमानत अवधि बढ़ाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को आम्रपाली समूह के पूर्व सीएमडी अनिल कुमार शर्मा को चिकित्सकीय आधार पर दी गई अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ा दी।

नयी दिल्ली, नौ सितंबर उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को आम्रपाली समूह के पूर्व सीएमडी अनिल कुमार शर्मा को चिकित्सकीय आधार पर दी गई अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ा दी।

प्रधान न्यायाधीश उदय उमेश ललित और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने शर्मा की ताजा याचिका पर अभियोजन एजेंसी को नोटिस जारी किया और गत आठ अगस्त को उन्हें दी गई अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाते समय उनकी सर्जरी बाद की जटिलताओं को ध्यान में रखा।

इसके पहले शर्मा को जमानत देते हुए पीठ ने निर्देश दिया था कि वह मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष चार हफ्ते के समाप्त होने तक आत्मसर्पण करें, ताकि उन्हें फिर से जेल भेजा जा सके।

पीठ ने उन्हें स्वतंत्रता का दुरुपयोग करने के प्रति आगाह किया और कहा कि इस समय का इस्तेमाल चिकित्सकों से मिलकर अपना इलाज कराने में करें।

हालांकि, केंद्र की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि चिकित्सकों की सलाह के मुताबिक उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है, बल्कि चिकित्सकीय देखभाल की जरूरत है।

शीर्ष अदालत ने चार अगस्त को शर्मा के स्वास्थ्य को लेकर स्थिति रिपोर्ट मांगी थी, जो यहां जेल में बंद थे और सर्जरी के बाद बिगड़ते स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत की मांग कर रहे थे।

शर्मा का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता मनोज सिंह ने कहा था कि आवेदक संक्रमण से पीड़ित हैं और उसकी ‘स्थिति बिगड़ती जा रही है’। उन्होंने शीर्ष अदालत से उनकी चिकित्सा स्थिति को ध्यान में रखते हुए छह से आठ सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत देने का आग्रह किया था।

तब शीर्ष अदालत ने शर्मा के खिलाफ आरोप को गंभीर बताते हुए वकील की इच्छा के विपरीत चार सप्ताह की जमानत देने से इनकार कर दिया था। शर्मा तब यहां मंडोली जेल में बंद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड