एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह के समर्थकों की पुलिस से झड़प

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खालिस्तान से सहानुभूति रखने वाले अमृतपाल सिंह के समर्थकों की बृहस्पतिवार को पंजाब के अमृतसर जिले में पुलिस से झड़प हुई और वे अपने एक साथी की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए पुलिस परिसर में घुस गए।

देश की खबरें | कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह के समर्थकों की पुलिस से झड़प

चंडीगढ़, 23 फरवरी खालिस्तान से सहानुभूति रखने वाले अमृतपाल सिंह के समर्थकों की बृहस्पतिवार को पंजाब के अमृतसर जिले में पुलिस से झड़प हुई और वे अपने एक साथी की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए पुलिस परिसर में घुस गए।

पुलिस ने एक व्यक्ति के अपहरण के आरोप में सिंह और उसके समर्थकों पर मामला दर्ज किया था।

सिंह की अगुवाई में तलवार और अन्य हथियार लिए सैकड़ों समर्थक अमृतसर के अजनाला में पुलिस थाने में एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस द्वारा लगाए अवरोधक भी तोड़ दिए।

पुलिस परिसर में प्रदर्शनकारियों के धरना देने पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया।

स्वयंभू उपदेशक सिंह और उसके समर्थकों के खिलाफ रूपनगर जिले के चमकौर साहिब के निवासी वरिंदर सिंह के कथित अपहरण और उससे मारपीट के लिए मामला दर्ज किया गया है।

ऐसा बताया जाता है कि अमृतपाल सिंह ने हाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देते हुए कहा था कि उनका भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जैसा हश्र होगा।

दुबई से लौटा अमृतपाल सिंह अभिनेता और कार्यकर्ता दीप सिद्धू द्वारा स्थापित संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख है। सिद्धू की पिछले साल फरवरी में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2023 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).