एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | बारिश से आपूर्ति प्रभावित, दिल्ली में 90 रुपये किलो पर पहुंचे टमाटर के दाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश के कारण आपूर्ति प्रभावित होने से राजधानी के बाजारों में टमाटर की कीमतें 90 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं। मंगलवार को कई सब्जी विक्रेताओं ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | बारिश से आपूर्ति प्रभावित, दिल्ली में 90 रुपये किलो पर पहुंचे टमाटर के दाम

नयी दिल्ली, नौ जुलाई देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश के कारण आपूर्ति प्रभावित होने से राजधानी के बाजारों में टमाटर की कीमतें 90 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं। मंगलवार को कई सब्जी विक्रेताओं ने यह जानकारी दी।

आजादपुर मंडी, गाजीपुर मंडी और ओखला सब्जी मंडी सहित दिल्ली की प्रमुख थोक सब्जी मंडियों में भी टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

शहर के कई निवासियों ने अपने स्थानीय बाजारों और ऑनलाइन खुदरा बिक्री मंचों पर टमाटर की बढ़ती कीमतों पर निराशा व्यक्त की।

लक्ष्मी नगर इलाके के एक स्थानीय निवासी ने कहा, ‘‘कुछ दिन पहले ही हमने 28 रुपये किलो में टमाटर खरीदा था, लेकिन अब यह ऑनलाइन और स्थानीय बाजार में 90 रुपये किलो बिक रहा है। सब्जियां महंगी हो गई हैं।’’

आजादपुर मंडी में थोक सब्जी विक्रेता संजय भगत ने कहा, ‘‘बारिश के कारण थोक बाजारों में भी टमाटर के दाम 50 रुपये किलो तक बढ़ गए हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि पिछले एक सप्ताह में टमाटर की आपूर्ति कम हो गई है। महाराष्ट्र, कर्नाटक और हिमाचल जैसे राज्यों से इस कृषि उपज को लाने वाले ट्रक की संख्या भारी बारिश के कारण कम हो गई है।’’

गाजीपुर सब्जी मंडी के विक्रेता परवीत ने कहा कि पहले टमाटर के दाम 30-35 रुपये किलो के आसपास थे, लेकिन पिछले एक सप्ताह में थोक बाजारों में यह 60-70 रुपये तक बढ़ गए हैं।

ओखला सब्जी मंडी के एक अन्य विक्रेता के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में टमाटर की कीमतों में भारी उछाल आया है क्योंकि बारिश के कारण फसल खराब हो गई है।

विक्रेता ने कहा कि टमाटर को लंबे समय तक चलने वाली सब्जी नहीं होती है और इसलिए वे बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं। बारिश के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे कीमतों में उछाल आया है।

मानसून के आगमन के कारण देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2024 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).