एजेंसी न्यूज

Weather Update: दिल्ली में खिली धूप, 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

दिल्ली में शनिवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी.

Weather Update: दिल्ली में खिली धूप, 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : PTI)

नयी दिल्ली, 29 जनवरी : दिल्ली में शनिवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी.

मौसम विभाग के अनुसार, दिन में तेज हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 94 प्रतिशत रहा. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार शनिवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 239 रहा जो ''खराब'' श्रेणी में आता है. यह भी पढ़ें : गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए जागरुकता अभियान चलाया

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2022 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).