एजेंसी न्यूज

Sunny Leone’s Name on Merit List: कोलकाता कॉलेज की मेरिट लिस्ट में टॉप पर आया सनी लियोन का नाम, जांच के आदेश

Kolkata कोलकाता के एक कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार को जारी मेरिट सूची में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन का नाम शीर्ष पर पाया गया. कोलकाता के आशुतोष कॉलेज में अंग्रेजी बीए में प्रवेश के लिए जारी पहली सूची में अभिनेत्री का नाम सबसे ऊपर था.

Sunny Leone’s Name on Merit List: कोलकाता कॉलेज की मेरिट लिस्ट में टॉप पर आया सनी लियोन का नाम, जांच के आदेश
सनी लियोन (Photo Credits: Instagram)

कोलकाता, 28 अगस्त: कोलकाता के एक कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार को जारी मेरिट सूची में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन (Sunny Leone) का नाम शीर्ष पर पाया गया. कोलकाता के आशुतोष कॉलेज में अंग्रेजी बीए (ऑनर्स) में प्रवेश के लिए जारी पहली सूची में अभिनेत्री का नाम सबसे ऊपर था.

सूची में नाम के साथ आवेदन आईडी, रोल नंबर, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ चार विषयों में प्राप्त अंक भी दिए गए थे.

यह भी पढ़ें: Sunny Leone Hot Photos: सनी लियोनी ने बेडरूम में बिकिनी पहन ढाया कहर, हॉटनेस देख फैंस हुए हैरान

कॉलेज के एक अधिकारी ने कहा, "यह किसी शरारती व्यक्ति का काम है क्योंकि किसी ने जानबूझकर लियोन के नाम से गलत आवेदन जमा किया है. हमने प्रवेश विभाग से इसे सही करने के लिए कहा है. हम इस घटना की जांच भी करेंगे." इस घटना से शिक्षाविदों के बीच ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2020 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).