देश की खबरें | सनी जोसेफ केरल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त, अदूर प्रकाश यूडीएफ के संयोजक बने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने केरल में अपने वरिष्ठ नेता और विधायक सनी जोसेफ को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

नयी दिल्ली, आठ मई कांग्रेस ने केरल में अपने वरिष्ठ नेता और विधायक सनी जोसेफ को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से बृहस्पतिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, लोकसभा सदस्य अदूर प्रकाश को विपक्षी गठबंधन संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) का संयोजक बनाया गया है।

विधायक पी.सी. विष्णुनाथ, ए पी अनिल कुमार और सांसद शफी फरांबिल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सनी जोसेफ ने के. सुधाकरन का स्थान लिया है। सुधाकरन को कांग्रेस कार्य समिति का स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

पी.सी. विष्णुनाथ को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।

कोडिकोनिल सुरेश, टी एन प्रतापन और टी सिद्दीकी को कार्यकारी अध्यक्ष पद से मुक्त किया गया है।

केरल में अगले साल मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

कांग्रेस ने बिहार इकाई के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को कांग्रेस कार्य समिति का स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\